Tuesday 2 October 2012

प्रियंका चोपड़ा - कदम ऊँचाइयों की ओर...



जन्मदिन-8 जुलाई
जन्मस्थान- जमशेदपुर
कद- 5 फुट 9 फुट
कैरियर के शुरूआती लम्हों में ही ऐतराज में निगेटिव भूमिका निभाकर फिल्मी पंडितों का चौंका देने वाली प्रियंका चोपड़ा की गिनती आज इंडस्ट्री की टॉप हिरोइनों में होती है। चार वर्षो के छोटे से फिल्मी सफर में ही प्रियंका चोपड़ा ने दर्शकों के बीच अपनी प्रभावी पहचान बनायी है। आज उनके पास कई बड़े बैनर की फिल्में हैं। मिस व‌र्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का परचम लहराने वाली प्रियंका चोपड़ा का फिल्मी कैरियर आज अपने उफान पर है। यह प्रियंका चोपड़ा की लोकप्रियता और उनकी फिल्मों को मिल रही सफलता का ही नतीजा है कि कई बड़े निर्माता-निर्देशक उन्हें अपनी फिल्म में साइन करने के लिए लालायित हैं।
निर्माताओं की इस पहल में रंग दे बसंती और मेट्रो जैसी फिल्में बनाने वाली प्रतिष्ठित प्रोडक्शन कंपनी यूटीवी मोशन पिक्चर्स ने प्रियंका चोपड़ा के साथ एक बड़ी डील साइन की है। प्रियंका चोपड़ा ने यूटीवी के साथ अगले चार वर्ष में तीन फिल्में करने की डील साइन की है। कृश और डॉन की दोहरी सफलता ने प्रियंका चोपड़ा की प्रसिद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। प्रियंका हर तरह की भूमिका में स्वयं को ढाल लेती हैं चाहे वह ऐतराज की निगेटिव भूमिका हो या मुझसे शादी करोगी की हल्की-फुल्की भूमिका। प्रियंका चोपड़ा की इसी विशेषता ने उन्हें सभी वर्ग के दर्शकों में लोकप्रिय बनाया है। दरअसल, जब प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म इंडस्ट्री में प्रवेश किया था, तभी से उनमें एक सफल अभिनेत्री की संभावनायें देखी जाने लगी थीं। उनमें ग्लैमर और अभिनय क्षमता का अद्भुत तालमेल है, वे एक आम घरेलू लड़की की भूमिका में भी उतनी ही सहज दिखती हैं, जितनी आइटम गर्ल की भूमिका में। हालांकि प्रियंका चोपड़ा की पिछली प्रदर्शित फिल्म सलाम-ए-इश्क बॉक्स ऑफिस पर असफल रही, पर इस बार भी उन्होंने अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया। आने वाले दिनों में वे अभिषेक बच्चन के साथ द्रोण और हरमन बावेजा के साथ लव स्टोरी 2050 में दिखेंगी। छोटे से शहर बरेली से मिस व‌र्ल्ड और फिर सफल अभिनेत्री तक के सफर में प्रियंका का आत्मविश्वास और उनके परिवार का साथ हमेशा ही उनके साथ रहा। अपने फिल्मी कैरियर की इन ऊंचाइयों को छूने के बाद भी प्रियंका चोपड़ा खुद को एक आम लड़की के रूप में ही देखती हैं।
करियर की मुख्य फिल्में
वर्ष फिल्म चरित्र
2003- द हीरो- शाहीन जकारिया
2003- अंदाज- जिया सिंघानिया
2004- किस्मत- सपना गोसाई
2004- असंभव- अलीशा
2004- मुझसे शादी करोगी- रानी सिंह
2004- ऐतराज- सोनिया राय
2005- ब्लैकमेल- मिसेज राठौड़
2005- करम- शालिनी
2005- वक्त- पूजा मिताली
2005- यकीन- सीमर ओबेराय
2005- बरसात- काजल कपूर
2005- ब्लफ मास्टर- सिमरन आहूजा
2006- आपकी खातिर- अनु आहूजा
2006- डॉन- रोमा
2007- सलाम-ए-इश्क- कामिनी
2007- बिग ब्रदर- आरती शर्मा
अन्य फिल्में- लव स्टोरी 2050, गॉड तुसी ग्रेट हो, गोल्डी बहल की द्रोण, मधुर भंडारकर की फैशन और साहब बीबी और गुलाम, दोस्ताना, बिल्लू, कमीने, वॉट्स योर राशि, अंजाना अंजानी, सात खून माफ, रा.वन, डॉन 2, अग्निपथ, तेरी मेरी कहानी, बर्फी।

1 comment:

  1. प्रियंका चोपड़ा के लिखा गया एक पुराना लेख...कुछ संशोधन के बाद...

    ReplyDelete